https://www.atalhind.com/%E0%A4%AB%E0%A4%A3%E0%A5%80%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A5-%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A3%E0%A5%81-%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%B6%E0%A4%A4%E0%A5%80/
Saturday, May 30, 2020
रेणु वेबिनार की खबर
Friday, May 29, 2020
Thursday, May 28, 2020
प्रेस विज्ञप्ति रेणु साहित्य पर आयोजित वेबिनार ।
प्रेस विज्ञप्ति
फणीश्वरनाथ रेणु जन्मशती पर राष्ट्रीय वेबिनार ।
के एम अग्रवाल महाविद्यालय कल्याण पश्चिम -महाराष्ट्र, किशोरी रमण ( पीजी) महाविद्यालय, मथुरा -उत्तर प्रदेश एवं वृंदावन शोध संस्थान, वृंदावन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 07 जून 2020 को एक राष्ट्रीय वेबिनार रेणु साहित्य पर आयोजित किया जा रहा है । यह वेबिनार महान हिंदी साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु जन्मशती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाला संभवतः देश का पहला आयोजन होगा । वेबिनार का संयोजन डॉ मनीष कुमार मिश्रा एवं डॉ संजीव श्रीवास्तव कर रहे हैं ।
इस आयोजन से जुड़ने के लिए देश भर से लगभग तीन हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है । प्रतिभागियों की भारी संख्या देखते हुए पूरे आयोजन को यू ट्यूब चैनल के माध्यम से लाईव टेलीकास्ट करने की योजना है । अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, इग्नू विश्वविद्यालय नई दिल्ली, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय बिहार, मुंबई विद्यापीठ, कलकत्ता विश्वविद्यालय, सिक्किम विश्वविद्यालय और हिमाचल विश्वविद्यालय समेत देश के लगभग 480 शिक्षा संस्थानों से रेणु साहित्य के मर्मज्ञ विद्वान, शोधार्थी एवं साहित्य प्रेमी इस आयोजन से जुड़ रहे हैं ।
वेबिनार का उद्घाटन सत्र रविवार दिनांक 07 जून को सुबह 10.30 से ज़ूम मीटिंग ऐप के माध्यम से शुरू होगा ।देश के जाने माने विद्वान और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के चेयरमैन प्रोफ़ेसर रमेश रावत इस सत्र की अध्यक्षता करेंगे । बीज वक्तव्य इग्नू विश्वविद्यालय,नई दिल्ली के पूर्व कुलसचिव और वर्तमान में विश्वविद्यालय की कई प्रशासनिक जिम्मेदारियों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने वाले जानेमाने साहित्यकार प्रोफेसर जितेंद्र श्रीवास्तव देंगे । मुख्य अतिथि के रूप में के एम आई, आगरा के यशस्वी निदेशक प्रोफसर प्रदीप श्रीधर जी उपस्थित रहेंगे । अतिथियों का स्वागत दोनों महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय त्यागी एवं डॉ अनिता मन्ना करेंगी । सत्र का संचालन डॉ मनीष कुमार मिश्रा एवं डॉ संजीव श्रीवास्तव संयुक्त रूप से करेंगे । आभार ज्ञापन वृंदावन शोध संस्थान के निदेशक श्री एस सी दीक्षित करेंगे ।
उद्घाटन सत्र के बाद दो चर्चा सत्र होंगे और फ़िर समापन सत्र । प्रोफेसर वेद प्रकाश, प्रोफेसर सत्यपाल शर्मा और प्रोफेसर देवेन्द्र कुमार इन सत्रों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत करेंगे । इस तरह यह एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार सांय साढ़े चार बजे तक संपन्न होगा । इस वेबिनार के लिए आए हुए सभी शोध पत्रों को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने की योजना है ।
आपका
उदय प्रताप सिंह
वेबिनार मीडिया प्रभारी
प्राध्यापक
के एम अग्रवाल महाविद्यालय
कल्याण पश्चिम, महाराष्ट्र ।
ल्याण पश्चिम महाराष्ट्र

रेणु साहित्य पर वेबिनार ।
Labels:
रेणु साहित्य पर वेबिनार ।
Saturday, May 23, 2020
फणीश्वर नाथ रेणु के साहित्य पर केंद्रित राष्ट्रीय वेबिनार
Labels:
फणीश्वर नाथ रेणु पर वेबिनार
Wednesday, May 20, 2020
Sunday, May 17, 2020
दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबीनार संपन्न ।
प्रेस विज्ञप्ति
कल्याण पश्चिम स्थिति के एम अग्रवाल महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा 15-16 मई 2020 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अंतर्विषयी वेबिनार का सफल आयोजन किया गया ।
वेबिनार का विषय था " भारतीय उपमहाद्वीप में सूफ़ी और कव्वाली की संस्कृति ।" इस वेबिनार में इंटरनेट के माध्यम से देश विदेश के करीब 200 विद्वान सहभागी हुए । उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता जाने माने संतूर वादक पद्मश्री पंडित भजन सोपोरी जी ने कश्मीर से की । बीज वक्तव्य दिल्ली के श्री व्यंकटेशा महाविद्यालय के प्रोफ़ेसर निर्मल कुमार ने दिया । अमेरिका से प्रोफ़ेसर अफ़रोज़ ताज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । मुंबई विद्यापीठ के हिंदी अध्ययन मंडल के अध्यक्ष डॉ अनिल सिंह अतिथि विशेष के रूप में उपस्थित रहे । महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अनीता मन्ना ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया । इस सत्र का संचालन संयोजक के रूप में डॉ मनीष कुमार मिश्रा ने स्वयं किया ।
दो दिनों तक चले इस आयोजन में पांच तकनीकी सत्रों के माध्यम से कुल 25 विद्वानों को अपने प्रपत्र प्रस्तुत करने का अवसर मिला । बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से डा प्रभाकर सिंह, सोमैया महाविद्यालय से श्री एस के गौर एवं डॉ सतीश पांडेय, यूनिवर्सिटी ऑफ मिनिटोबा कनाडा से प्रोफ़ेसर रवि वैथी एवं मुंबई विद्यापीठ के हिंदी विभाग प्रमुख प्रोफ़ेसर करुणाशंकर उपाध्याय ने इन सत्रों की अध्यक्षता की और अपने विचारों से प्रतिभागियों को लाभान्वित किया ।
इन सत्रों के सत्र संयोजक के रूप में महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ राज बहादुर सिंह, डॉ महेश भिवंडीकर, डॉ अनघा राने के साथ साथ वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ रत्ना निम्बालकर एवं डॉ वैशाली पाटिल जुड़ी रहीं । तकनीकी सहायक के रूप में प्राध्यापक विजय वास्तवा एवं ग्रंथपाल सुहास भगत ने सराहनीय कार्य किया । मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी प्राध्यापक उदय सिंह ने बख़ूबी निभाई ।
समापन सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अनिता मन्ना ने की । मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज संगीत समिति से डॉ मधुरानी शुक्ला एवं मुंबई से डॉ अनिल सिंह जुड़े रहे । दिल्ली से डॉ मुकेश मिरोठा ने पूरे आयोजन पर प्रशंसनीय टिप्पणी की । महाविद्यालय प्रबंधन समिति ने आवश्यक हर तकनीकी सुविधा को उपलब्ध करा कर इस आयोजन की सफलता को सुनिश्चित किया ।
करोना के इस वैश्विक संकटकाल में सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए इंटरनेट और तकनीक की मदद से दुनिया भर के विद्वानों का अग्रवाल महाविद्यालय के बैनर तले इकट्ठा होना एक सकारात्मक और प्रशंसनीय कार्य रहा । सभी ने संयोजक डॉ मनीष कुमार मिश्रा की इस आयोजन के लिए प्रशंसा की ।
आपका
उदय सिंह
प्राध्यापक
के एम अग्रवाल महाविद्यालयक
कल्याण पश्चिम, महाराष्ट्र

Webinar press news
Subscribe to:
Posts (Atom)