Showing posts with label भिक्षुक / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला". Show all posts
Showing posts with label भिक्षुक / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला". Show all posts

Thursday, July 20, 2017

भिक्षुक / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"

वह आता--
दो टूक कलेजे के करता पछताता 
पथ पर आता।

पेट पीठ दोनों मिलकर हैं एक,
चल रहा लकुटिया टेक,
मुट्ठी भर दाने को-- भूख मिटाने को
मुँह फटी पुरानी झोली का फैलाता--
दो टूक कलेजे के करता पछताता पथ पर आता।

साथ दो बच्चे भी हैं सदा हाथ फैलाये,
बायें से वे मलते हुए पेट को चलते,
और दाहिना दया दृष्टि-पाने की ओर बढ़ाये।
भूख से सूख ओठ जब जाते
दाता-भाग्य विधाता से क्या पाते?--
घूँट आँसुओं के पीकर रह जाते।
चाट रहे जूठी पत्तल वे सभी सड़क पर खड़े हुए,
और झपट लेने को उनसे कुत्ते भी हैं अड़े हुए!

TYBA हिन्दी के विद्यार्थियों के लिए विशेष सूचना मुम्बई विश्वविद्यालय के ‘प्रवासी साहित्य’ पाठ्यक्रम पर आधारित उपयोगी अध्ययन-पुस्तक तैयार

  TYBA हिन्दी के विद्यार्थियों के लिए विशेष सूचना मुम्बई विश्वविद्यालय के ‘प्रवासी साहित्य’ पाठ्यक्रम पर आधारित उपयोगी अध्ययन-पुस्तक तैयार म...