Showing posts with label पुष्प की अभिलाषा / माखनलाल चतुर्वेदी. Show all posts
Showing posts with label पुष्प की अभिलाषा / माखनलाल चतुर्वेदी. Show all posts

Thursday, July 20, 2017

पुष्प की अभिलाषा / माखनलाल चतुर्वेदी

चाह नहीं, मैं सुरबाला के 
गहनों में गूँथा जाऊँ,
चाह नहीं प्रेमी-माला में बिंध
प्यारी को ललचाऊँ,
चाह नहीं सम्राटों के शव पर
हे हरि डाला जाऊँ,
चाह नहीं देवों के सिर पर
चढूँ भाग्य पर इठलाऊँ,
मुझे तोड़ लेना बनमाली,
उस पथ पर देना तुम फेंक!
मातृ-भूमि पर शीश- चढ़ाने,
जिस पथ पर जावें वीर अनेक!

The Present Continuous in Hindi and English: Similarities and Differences Prepared by: Hoshimova Dilsoz

 MINISTRY OF HIGHER EDUCATION, SCIENCE AND INNOVATION OF THE REPUBLIC OF UZBEKISTAN UZBEKISTAN STATE WORLD LANGUAGES UNIVERSITY English Facu...