Showing posts with label आर के तलरेजा महाविद्यालय में विशेष व्याख्यान ।. Show all posts
Showing posts with label आर के तलरेजा महाविद्यालय में विशेष व्याख्यान ।. Show all posts

Friday, December 13, 2019

आर के तलरेजा महाविद्यालय में विशेष व्याख्यान ।

आज दिनांक 13 दिसंबर 2019 को उल्हासनगर के प्रतिष्ठित आर.के.तलरेजा महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा अतिथि व्याख्यान के लिए मुझे आमंत्रित किया गया । "सोशल मीडिया, तकनीक और हिंदी" विषय पर मैंने अपने विचार विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किये । विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया । आदरणीय डॉ संतोष मोटवानी सर का आशीर्वाद लिया । अर्थशास्त्र विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत भाई गुलाब सिंह से मुलाकात हुई । हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती रीना सिंह एवं प्राचार्या मैडम से भी मिलना हुआ ।
विद्यार्थियों से संवाद हमेशा ही सुखद लगता है ।