Tuesday, August 18, 2026

SYBA हिन्दी MAJOR – Semester III के विद्यार्थियों के लिए सूचना

 📢 SYBA हिन्दी MAJOR – Semester III के विद्यार्थियों के लिए सूचना

प्रिय विद्यार्थियों,

SYBA हिन्दी MAJOR, Semester III के अध्ययन हेतु “मध्यकालीन हिंदी काव्य : अध्ययन पुस्तिका” तैयार की गई है। यह पुस्तिका आपके निर्धारित पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अध्ययन, पुनरावृत्ति, परीक्षा की तैयारी तथा प्रकल्प-कार्य में सहायता के उद्देश्य से बनाई गई है।



पुस्तिका में पाठ्यक्रम के सभी 12 निर्धारित कवियों—कबीर, रविदास, जायसी, तुलसीदास, सूरदास, नंददास, मीराबाई, रसखान, भूषण, रहीम, बिहारी और घनानंद का अध्ययन शामिल है। प्रत्येक कवि के निर्धारित पदों/दोहों/काव्यांशों के साथ सरल अर्थ एवं भावार्थ, कवि के व्यक्तित्व एवं कृतित्व, काव्यगत विशेषताओं तथा परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी दीर्घोत्तरी प्रश्नोत्तर दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त पुस्तिका में मध्यकालीन हिंदी काव्य की विस्तृत पृष्ठभूमि, प्रश्न बैंक, प्रकल्प हेतु विषय-सूची तथा प्रकल्प-लेखन का प्रारूप भी दिया गया है।

📘 पुस्तिका डाउनलोड करने के लिए लिंक:
https://drive.google.com/file/d/1nxHh0doHfYMNQo2-qhO9WR-LIaj3Yvsi/view?usp=drivesdk

सभी विद्यार्थी Semester III के अध्ययन के लिए इस पुस्तिका का नियमित उपयोग करें तथा मूल निर्धारित काव्य-पाठ को ध्यानपूर्वक पढ़ते हुए दिए गए नोट्स एवं प्रश्नोत्तर की सहायता से परीक्षा की तैयारी करें।

शुभकामनाएँ!

डॉ. मनीष कुमार मिश्रा
हिन्दी विभाग
के. एम. अग्रवाल महाविद्यालय, कल्याण (पश्चिम)

No comments:

Post a Comment

TYBA HINDI