Saturday, March 11, 2023

डॉ मनीष कुमार मिश्रा को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार घोषित

 महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ने पिछले 3 साल से लंबित वर्ष 2020-21, 2021-22 और 2022-23 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. अकादमी ने कुल 123 पुरस्कार घोषित किए हैं, जिसमें 6 अखिल भारतीय जीवन गौरव पुरस्कार, 24 राज्य स्तरीय जीवन गौरव और 93 विधा पुरस्कार हैं. वर्ष 2020-21 के लिए डॉ. विकास दवे को अखिल भारतीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कार (एक लाख रुपए), डॉ. अनिल मिश्र को डॉ. राममनोहर त्रिपाठी अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार (एक लाख रुपए) देने की घोषणा की गई. राज्य स्तरीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कार (प्रत्येक को 51,000/-) के लिए सुंदर चंद ठाकुर को छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्रीय एकता पुरस्कार , राकेश दुबे को साने गुरु जी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार, डॉ. राजेश्वर उनियाल को पद्मश्री अनंत गोपाल शेवडे हिंदी सेवा पुरस्कार, डॉ. रेखा शर्मा को डॉ. उषा मेहता हिंदी सेवा पुरस्कार, विलास सूर्यकांत गीते को गजानन माधव मुक्तिबोध मराठी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार, अनिल गलगली को कांती लाल जोशी इतर हिंदी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार, अनूप जलोटा को व्ही शांताराम ललित कला हिंदी विशिष्ट सेवा पुरस्कार, शशि तिवारी को सुब्रमण्य भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार देने की घोषणा की गई. 



इसी प्रकार 2020-21 के लिए विधा पुरस्कार संत नामदेव पुरस्कार (काव्य) के लिए 'इस बार तुम्हारे शहर में' के रचयिता मनीष कुमार मिश्र को स्वर्ण पुरस्कार (35,000/-), जैनेंद्र कुमार पुरस्कार (उपन्यास) के लिए 'जन्नत' के लेखक विनोद नायक को स्वर्ण पुरस्कार, मुंशी प्रेमचंद पुरस्कार (कहानी) के लिए 'बिन मुखौटों की दुनिया' की लेखक डॉ. ज्योति गजभिए को स्वर्ण पुरस्कार, आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार (निबंध) के लिए 'सांकल, सपने और सवाल' की लेखक श्रीमती सुधा अरोड़ा को स्वर्ण पुरस्कार, आचार्य नंद दुलारे वाजपेयी पुरस्कार (समीक्षा) के लिए 'हिंदी उपन्यासों में किन्नर विमर्श' की लेखक डॉ. मधु खराटे को स्वर्ण पुरस्कार, मामा वरेरकर पुरस्कार (अनुवाद) के लिए 'संत तुकाराम के साहित्य का अनुशीलन और अनुवाद' की लेखक डॉ. संध्या शिवराज गर्जे को स्वर्ण पुरस्कार, होमी जहांगीर भाभा पुरस्कार (वैज्ञानिक तकनीकी) के लिए 'दैनिक जीवन में विज्ञान की भूमिका' के लेखक कृष्ण कुमार मिश्र को स्वर्ण पुरस्कार, पं. महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार (हिंदी भाषा, भाषा शास्त्र तथा व्याकरण संबंधी लेखन) के लिए 'जनमानस के पक्षधर हिंदी नुक्कड़ नाटक' के लेखक डॉ. पी.वी. कोटमे को स्वर्ण पुरस्कार, विष्णु भावे पुरस्कार (नाटक) के लिए 'बीर-बहूटी' के लेखक अशोक गुजराती को स्वर्ण पुरस्कार, काका कालेलकर पुरस्कार (जीवनी - परक साहित्य) के लिए 'क्यूं उलझे तुम मन?' के लेखक महेंद्र मोदी को स्वर्ण पुरस्कार, बाबूराव विष्णु पराडकर पुरस्कार (पत्रकारिता-कला) के लिए 'समाचार लेखन एवं संपादन' के लेखक डॉ. सिद्राम कृष्णा खोत को स्वर्ण पुरस्कार, सोहन लाल द्विवेदी पुरस्कार (बाल साहित्य) के लिए 'बूंद तथा अन्य कहानियां' के लेखक ताराचंद मकसाने को स्वर्ण पुरस्कार, फणीश्वरनाथ रेणू पुरस्कार (लोक साहित्य) के लिए 'लोक बयार' के लेखक अश्वनी कुमार 'भोला' को स्वर्ण पुरस्कार, शशिभूषण वाजपेयी हिंदी लेखक पुरस्कार (राष्ट्रभक्ति पर आधारित लेखन) के लिए 'हिंदी कविता में राष्ट्रीय चेतना' के लेखक डॉ. ओम प्रकाश दुबे को स्वर्ण पुरस्कार देने की घोषणा की गई.

No comments:

Post a Comment

The Present Continuous in Hindi and English: Similarities and Differences Prepared by: Hoshimova Dilsoz

 MINISTRY OF HIGHER EDUCATION, SCIENCE AND INNOVATION OF THE REPUBLIC OF UZBEKISTAN UZBEKISTAN STATE WORLD LANGUAGES UNIVERSITY English Facu...