Wednesday, August 25, 2021

हरिवंशराय बच्चन परिचय

 https://m.bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%82%E0%A4%B6_%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF_%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%A8

पूरा नामहरिवंश राय बच्चन
जन्म27 नवंबर1907 ई.
जन्म भूमिइलाहाबादउत्तर प्रदेश
मृत्यु18 जनवरी2003 ई.
मृत्यु स्थानमुंबईमहाराष्ट्र
अभिभावकप्रताप नारायण श्रीवास्तव, सरस्वती देवी
पति/पत्नीश्यामा बच्चन, तेज़ीसूरी
संतानअमिताभ बच्चन, अजिताभ बच्चन
कर्म भूमिइलाहाबाद
कर्म-क्षेत्रअध्यापक, लेखक, कवि
मुख्य रचनाएँमधुशाला, मधुबाला, मधुकलश, तेरा हार, निशा निमंत्रण, मैकबेथ, जनगीता, दो चट्टाने
विषयकविता, कहानी, आत्मकथा/रचनावली
भाषाहिन्दी
विद्यालयइलाहाबाद विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय
शिक्षाएम. ए. (अंग्रेज़ी), पी. एच. डी.
पुरस्कार-उपाधिसाहित्य अकादमी पुरस्कार (1968), सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार, एफ्रो एशियाई सम्मेलन के कमल पुरस्कार, सरस्वती सम्मानपद्म भूषण (1976)
नागरिकताभारतीय
संबंधित लेखअमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चनजया बच्चनऐश्वर्या राय बच्चन
अन्य जानकारीहरिवंशराय बच्चन ने महू और सागर में फ़ौजी प्रशिक्षण लिया था और लेफ्टिनेंट बनकर कंधे पर दो सितारे लगाने का अधिकार पाया था।

जीवन परिचय

27 नवंबर, 1907 को इलाहाबादउत्तर प्रदेश में जन्मे हरिवंश राय बच्चन हिन्दू कायस्थ परिवार से संबंध रखते हैं। यह 'प्रताप नारायण श्रीवास्तव' और 'सरस्वती देवी' के बड़े पुत्र थे। इनको बाल्यकाल में 'बच्चन' कहा जाता था जिसका शाब्दिक अर्थ 'बच्चा या संतान' होता है। बाद में हरिवंश राय बच्चन इसी नाम से मशहूर हुए। 1926 में 19 वर्ष की उम्र में उनका विवाह 'श्यामा बच्चन' से हुआ जो उस समय 14 वर्ष की थी। लेकिन 1936 में श्यामा की टी.बी के कारण मृत्यु हो गई। पाँच साल बाद 1941 में बच्चन ने पंजाब की तेज़ीसूरी से विवाह किया जो रंगमंच तथा गायन से जुड़ी हुई थीं। इसी समय उन्होंने 'नीड़ का पुनर्निर्माण' जैसे कविताओं की रचना की। तेज़ीबच्चन से अमिताभ तथा अजिताभ दो पुत्र हुए। अमिताभ बच्चन एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। तेज़ीबच्चन ने हरिवंश राय बच्चन द्वारा 'शेक्सपीयर' के अनुदित कई नाटकों में अभिनय किया है।

शिक्षा

हरिवंश राय बच्चन की शिक्षा इलाहाबाद तथा 'कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों' में हुई। इन्होंने कायस्थ पाठशालाओं में पहले उर्दू की शिक्षा ली जो उस समय क़ानून की डिग्री के लिए पहला क़दम माना जाता था। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी में एम. ए. और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. किया।

No comments:

Post a Comment

SYBA Semester-IV Subject Selections (A.Y. 2025–26)

 SYBA Semester-IV Subject Selections (A.Y. 2025–26) Following are the Subjects for SYBA Semester-IV NEP-2020. Please take note of it. Histor...